एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ट्विटर के माध्यम से Bahrain जाने वाले यात्रियों के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।

किन लोगों को है बहरीन जाने की इजाज़त?

भारतीय नागरिक जिनके पास वैद्य वीजा हो, Bahrain residence permit वाले यात्री और बहरीनी नागरिकों को Bahrain में प्रवेश की अनुमति है।

क्या होंगे प्रवेश के लिए नियम?

जीसीसी देशों या भारत में पूर्ण रूप से टीकाकृत यात्री जिन्हें वैक्सीन लिए पूरे 14 दिन बीत चुके हैं। टीकाकरण का certificate भी प्रमाण के रूप में दिखाना होगा।

Bahrain में प्रवेश के बाद 6 वर्ष या इससे अधिक आयु के यात्रियों का तुरंत कोरो ना टेस्ट किया जाएगा, दूसरा टेस्ट पांचवें दिन और तीसरा टेस्ट 10वें दिन किया जाएगा।

जिन्होंने जीसीसी देशों या भारत में वैक्सीन नहीं लिया है, उनके लिए क्या होगा नियम?

जिन्होंने जीसीसी देशों या भारत में वैक्सीन नहीं लिया है, उन्हें प्रस्थान के 72 घंटे के अंदर का नेगेटिव कोरो ना आरटी पीसीआर टेस्ट प्रस्तुत करना होगा। टेस्ट रिपोर्ट आईसीएमआर अनुमोदित लैब से जारी किया हुआ होना चाहिए जिसपर QR कोड होना जरूरी है।

इसके अलावा और क्या होगा नियम?

इसके अलावा यात्री को फोन में प्रवेश के पहले ‘BEWARE BAHRAIN’ डाउनलोड करना होगा। एप्प के जरिए 36BHD अदा करना होगा। वहीं यात्री को प्रवेश के लिए वो जहां रुकने वाले हैं उसका प्रूफ दिखाना होगा।

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।