Bahrain News: बहरीन में फर्जी डिग्री पर नौकरी करने वाली महिला गिरफ्तार, साल 2005 से चला रही थी खेल.

Aanya18 August 20262 min read66 viewsBahrain
Bahrain News: बहरीन में फर्जी डिग्री पर नौकरी करने वाली महिला गिरफ्तार, साल 2005 से चला रही थी खेल.

बहतरीन प्रशासन और कानून के सख्ती वाले देश बहरीन से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र यानी कि नकली डिग्री के आधार पर नौकरी हासिल करने और उसे लगातार चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। Public Prosecution यानी लोक अभियोजन विभाग ने 17 अगस्त 2026 को इस बात की आधिकारिक घोषणा की कि आरोपी महिला को 16 अगस्त 2026 को हिरासत में ले लिया गया है। यह पूरी कार्रवाई शिक्षा मंत्रालय की तरफ से मिली एक शिकायत के बाद शुरू की गई थी, जिसके बाद जांच एजेंसियों ने गहराई से इस मामले की पड़ताल की और सच सामने आ गया।

ऐसे खुला फर्जीवाड़े का पूरा राज

जांच के दौरान अधिकारियों को पता चला कि आरोपी महिला ने अपनी नौकरी के नवीनीकरण यानी कॉन्ट्रैक्ट रिन्यूअल के समय इस फर्जी दस्तावेज को विभाग में जमा किया था। महिला जिस शिक्षण संस्थान में काम करती थी, वहां के प्रतिनिधियों और शैक्षणिक सत्यापन यानी एकेडमिक वेरिफिकेशन के जिम्मेदार अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की कि नौकरी के लिए यह डिग्री बेहद जरूरी थी। अधिकारियों ने जब यूनिवर्सिटी के रिकॉर्ड की जांच की तो पता चला कि उस यूनिवर्सिटी में इस नाम की किसी भी छात्रा का कोई रिकॉर्ड मौजूद ही नहीं है। जांच में यह साफ हो गया कि महिला द्वारा जमा किया गया सर्टिफिकेट और मार्कशीट दोनों ही पूरी तरह से जाली थे और यूनिवर्सिटी के पास उसके दाखिले से जुड़ा कोई भी कागज नहीं मिला।

साल 2005 से चल रहा था फर्जीवाड़ा

जब अधिकारियों ने कड़ाई से पूछताछ की, तो आरोपी महिला ने खुद इस बात को मान लिया कि उसने साल 2005 से लेकर अब तक लगातार इस फर्जी डिग्री का इस्तेमाल अपने पेशेवर काम और नौकरी के लिए किया है। इतने लंबे समय तक बिना किसी असली योग्यता के नौकरी जारी रखना और संस्थान को धोखे में रखना एक बड़ा गंभीर मामला माना जा रहा है। लोक अभियोजन विभाग ने इन तमाम पुख्ता सबूतों और महिला के कबूलनामे के बाद उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हिरासत में भेजने का आदेश दे दिया है। अब इस पूरे मामले को आगे की औपचारिक सुनवाई के लिए सीधे क्रिमिनल कोर्ट में भेज दिया गया है, जहां महिला को अपने किए की सजा भुगतनी होगी।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
Share:

Comments

Leave a comment