पूरी खबर एक नजर,

  • Bahrain में रिक्रूटमेंट कोस्ट बढ़ा
  • नागरिक परेशान 

कामगारों का रिक्रूटमेंट कोस्ट बढ़ा

बहरीन में Labour Market Regulatory Authority (LMRA) ने वहां काम कर रहे घरेलू कामगारों की डाटा की जानकारी दी है। पता चला है कि Bahrain में 50,098 आधिकारिक पंजीकृत घरेलू कामगार हैं। बताया गया है कि इनमे से 25,467 के पास नया वर्क परमिट है और 24,631 का कांट्रैक्ट रिन्यू किया गया है। कामगारों का रिक्रूटमेंट कोस्ट बढ़ जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी कहा गया है कि कामगारों की रक्षा के लिए कई तरह के कानून बनाए जाते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसे भी मामले सामने आते हैं जिसमें कामगार भाग जाता है। आंतरिक मंत्रालय को ऐसे करीब 4,500 केस मिले हैं।

रिक्रूटमेंट कोस्ट बढ़ जाने से लोग परेशान 

इधर कामगारों का रिक्रूटमेंट कोस्ट बढ़ जाने के कारण लोग परेशानी में थे। ऐसा माना जाता है कि कोरोना वायरस के कारण कामगारों की संख्या में कमी आई है। Philippines, India, Indonesia, Sri Lanka, Bangladesh, Nepal, और Ethiopia सहित कई देशों से घरेलू कामगार काम करने के लिए आते हैं।

कामगारों से अपील की गई है कि वह नियोक्ता के साथ ईमानदारी से काम करें और किसी तरह की परेशानी होने पर भागने के बजाय मंत्रालय से संपर्क करें।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।