BAHRAIN : अवैध Entry की कोशिश, नकली Passport के साथ यात्रा करते 75 वर्षीय व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार

Satyam Kumari19 June 20241 min read0 viewsBahrain

अवैध तरीके से एंट्री के आरोप में एक बुजुर्ग व्यक्ति गिरफ्तार

Bahrain International Airport पर अवैध तरीके से एंट्री के आरोप में एक बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने नकली पासपोर्ट का इस्तेमाल करके देश में प्रवेश की कोशिश की थी। मिली जानकारी के अनुसार इस 75 वर्षीय व्यक्ति ने एयरपोर्ट पर European passport दिखाते हुए कहा था कि यह पासपोर्ट उसका है।

कुछ और ही निकली सच्चाई

लेकिन शक के आधार पर उसकी जांच शुरू की गई तो पता चला कि वह पासपोर्ट उसका था ही नहीं। इसके बाद तुरंत इस मामले में यूरोपीय दूतावास से संपर्क किया गया। बाद में पता चला कि जिस व्यक्ति का वह पासपोर्ट था वह खो गया था। जांच में पता चला कि आरोपी नकली डॉक्यूमेंट के साथ ट्रैवल करने की कोशिश कर रहा था।

अधिकारियों के द्वारा इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है और उसे नकली पासपोर्ट के साथ यात्रा करने के आरोप में सजा सुनाई जाएगी। High Criminal Court में यह मामला दर्ज कर लिया गया है।

Share:

Comments

Leave a comment