BAHRAIN : घरेलू कामगारों की नियुक्ति और Permit रिन्यूअल शुल्क पर 50% छूट की घोषणा, नया दर हुआ लागू

Satyam Kumari7 June 20241 min read0 viewsBahrain

घरेलू कामगारों की नियुक्ति को लेकर जारी किया गया है अपडेट

बहरीन में घरेलू कामगारों की नियुक्ति को लेकर एक अहम अपडेट जारी किया गया है। इस बात की जानकारी दी गई है कि ऐसे बहरीनी नागरिक जिनकी उम्र 60 या उससे अधिक हो चुकी है उन्हें घरेलू जानकारी की नियुक्ति और रिन्यूअल शुल्क पर छूट दी जाएगी।

60 या उससे अधिक उम्र के नागरिकों के लिए जारी की गई है सुविधा

बताते चले कि यह सुविधा यानी की छूट उन नागरिकों के लिए है जिनकी उम्र 60 वर्ष या इससे अधिक हो गई है। इन नागरिकों के लिए घरेलू कामगारों की नियुक्ति या उनके रिन्यूअल शुल्क पर 50 फ़ीसदी की छूट दी जाएगी।

यानी कि अब एक वर्ष के लिए वर्क परमिट पर उन्हें BD75.5 और दो साल के लिए BD103 का भुगतान करना होगा। वहीं 6 महीने के लिए रिन्यूअल शुल्क BD8.5 और एक साल के लिए रिन्यूअल शुल्क BD32 होगा। दो साल के लिए रिन्यूअल शुल्क BD59 होगा।

Share:

Comments

Leave a comment