BAHRAIN : चोरी का सामान लेकर अपने देश भागने की फिराक में थे आरोपी, कस्टम अधिकारियों ने तीन को किया गिरफ्तार

Satyam Kumari3 June 20241 min read0 viewsBahrain

बहरीन में तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि अवैध काम के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। Southern Governorate Police Directorate के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि इन तीनों आरोपियों पर इलेक्ट्रिकल केबल सहित कई दूसरे मैटेरियल चुराने का आरोप लगा है।

शिकायत दर्ज होने के बाद शुरू कर दी गई थी जांच

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि इस मामले में पीड़ितों के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई। इसके बाद आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी ने चुराए गए प्रोडक्ट का कुछ हिस्सा बेच दिया है और कुछ हिस्से को वह अपने देश भेजने वाला था। कस्टम अधिकारियों के साथ मिलकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गई है। आगे की जांच के लिए मामले को लोक अभियोजन भेज दिया गया है।

Share:

Comments

Leave a comment