BAHRAIN : पैसे दोगुना करने का लालच देकर कई लोगों के साथ ठगी, आरोपी को सुनाई गई 7 साल जेल की सजा

Satyam Kumari9 June 20241 min read0 viewsBahrain

स्कैम के आरोप में 7 साल जेल की सजा सुनाई गई

बहरीन में एक 46 वर्षीय अक्रिकी प्रवासी को स्कैम के आरोप में 7 साल जेल की सजा सुनाई गई है। पैसे को दोगुना करने वाले स्कीम में आरोपी कई लोगों के साथ ठगी की थी और उनके मेहनत की कमाई अपने नाम कर लिया था।

पैसे दोगुना करने वाले स्कीम में फंसे कई लोग

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी लोगों को उनके पैसे दोगुने करने का वादा करता था। वह लोगों को कहता था कि ऐसे स्कीम के बारे में जानता है जिसकी मदद से अपने पैसे दोगुना किया जा सकता है। इसके बदले में वह लोगों से पैसे भी ले लिया करता था।

बताते चलें कि उसने एक एशियाई कपल से पैसे दोगुनी करने का लालच देकर BD5,000 ले लिया था और कहा था कि वह उन्हें BD10,000 दे देगा। लेकिन बाद में पीड़ितों ने पाया कि उन्हें नकली रकम दी गई है। जिसके बाद उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसे 7 साल जेल की सजा सुनाई गई है।

Share:

Comments

Leave a comment