BAHRAIN : फर्जी Visa स्टांप के साथ Entry करते यात्री हुआ गिरफ्तार, 10 साल पहले भागा था देश छोड़कर

Satyam Kumari26 February 20251 min read1 viewsBahrain

देश विदेश आवागमन करने वाले यात्रियों के पास वीजा पासपोर्ट होना जरूरी है। लेकिन कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जिनमें आरोपियों के द्वारा अवैध तरीके से एंट्री की कोशिश की जाती है। Bahrain में अवैध तरीके से एंट्री की कोशिश कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

बहरीन से भागे हुए व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार

बताते चलें कि इस बात की जानकारी दी गई है कि आरोपी व्यक्ति वर्ष 2016 में समुद्र के रास्ते भाग गया था। वह व्यक्ति फिर से अपने पासपोर्ट पर नकली रिन्यूअल स्टाम्प के साथ एंट्री की कोशिश कर रहा था तब ही उसे इमीग्रेशन अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में आरोपी का कहना है कि उसकी कोई गलती नहीं है क्योंकि यह वीजा स्टाम्प आदि उसके एजेंट ने उसे दिया है। दरअसल जब वह व्यक्ति वापस बहरीन आया था तब उसने अपना इमीग्रेशन पासपोर्ट दिखाया जिस पर शक हुआ और जांच शुरू की गई। जांच में यह पता चला कि वह भागा हुआ व्यक्ति है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Share:

Comments

Leave a comment