BAHRAIN : बिना लाइसेंस के प्रतिष्ठान संचालन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही, 224 उल्लंघन दर्ज

Satyam Kumari21 April 20251 min read1 viewsBahrain

बहरीन में टूरिस्ट प्रतिष्ठान में कई तरह के नियम उल्लंघन मामले में कार्यवाही की गई है। मनामा के अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि करीब 224 उल्लंघन दर्ज किया गया है। टूरिज्म मंत्रालय के द्वारा कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

701 जांच की जा रही है

बताते चलें कि इस बात की जानकारी दी गई है कि अलग अलग इलाकों में 701 उल्लंघन दर्ज किया गया है। सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा यह जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रतिष्ठान के द्वारा नियमों का उल्लंघन न किया जाए।

अधिकारियों के द्वारा रेगुलर विजिट, सरप्राइस विजिट और ज्वाइंट अभियान के द्वारा जांच की जाती है। लेबर मार्केट रेगुलेटरी ऑथोरिटी के द्वारा चेकिंग की जा रही है। इलाके में 42 होटल्स, 116 रेस्टोरेंट आदि हैं। इस बात का ध्यान रखना होगा कि इनके संचालन के लिए लाइसेंस का लेना जरूरी है। बिना लाइसेंस के संचालित किए जाने पर प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Share:

Comments

Leave a comment