BAHRAIN में दो महिला कामगारों को बंधक बनाकर करवाते थे घर का सारा काम, आरोपी को हुई 5 साल की जेल

Satyam Kumari4 May 20241 min read2 viewsBahrain

महिला को सुनाई गई 5 साल जेल की सजा

बहरीन में एक महिला को 5 साल जेल की सजा सुनाई गई है। अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि आरोपी महिला पर दो महिलाओं के साथ ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने दोनों को अपना बंधक बना लिया था।

नौकरी का किया था वादा

बताते चलें कि बंधक बनाई गई दोनों महिलाओं को नौकरी का लालच देकर लाया गया था। महिलाओं को लगा था कि वहां पर नौकरी दी जाएगी लेकिन उन्हें बंधक बना लिया गया। इस मामले में 50 वर्षीय Ethiopian महिला आरोपी को गिल्टी पाया गया है और उसे 5 साल जेल की सजा सुनाई गई है। साथ ही BD5,000 का जुर्माना लगाया गया है।

अधिकारियों ने बताया है कि आरोपी महिला ने 20 और 40 वर्षीय दो महिलाओं को अपने घर में बंदी बनाया था और उनसे सारा काम करवाती थी। उन्हें अपने घर पर बिना परमिट के रहती थी। फिर मारपीट भी करती थी।

Share:

Comments

Leave a comment