BAHRAIN : लापरवाही के कारण साईट पर गई कामगार की जान, आरोपियों को मिली जेल की सजा

Satyam Kumari11 May 20241 min read0 viewsBahrain

बहरीन में एक कामगार की गई जान

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि बहरीन में कामगार की जान चली गई है। बताया गया है की सुरक्षा नियमों की कमी के कारण कामगारों की जान गई है। इस मामले में दो आरोपियों को जेल की सजा सुनाई गई है जिनकी लापरवाही के कारण कामगार की जान गई है।

दो आरोपियों की लापरवाही के कारण गई कामगार की जान

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि इन दो आरोपियों ने क्रेन से सुरक्षा डिवाइस को लगाने में लापरवाही की जिसके कारण यह हादसा हुआ और कामगार की जान चली गई। बताया गया है पीड़ित अपने डिपार्टमेंट में electrical installations का काम कर रहा था। पीड़ित को अभी हाल ही में लगे इलेक्ट्रिक कूलर को पेंट करने का काम दिया गया था।

लेकिन आरोपी ने इलेक्ट्रिक कूलर में लिफ्टिंग रिंग लगाना भूल गया था। जिसके कारण वह कूलर पीड़ित कामगार पर गिर गया और वह बुरी तरह से घायल हो गया। इस मामले में दोनों आरोपियों को तीन महीने जेल की सजा सुनाई गई है।

Share:

Comments

Leave a comment