बैंक अधिकारी ने बायोमेट्रिक अपडेट के लिए किया था फोन, कारोबारी के ACCOUNT से कट गया 73 हजार रुपए, जानिए क्या है लोचा
तेजी से साइबर अपराधों में भी बढ़ोतरी दर्ज
जितनी तेजी से internet का इस्तेमाल बढ़ा है उतनी ही तेजी से साइबर अपराधों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। समय-समय पर सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा इस बाबत लोगों को चेतावनी दी जाती है। लेकिन फिर भी ऐसे कई किस्से सामने आते हैं जिनमें बेहद ही चालाकी से लोगों के साथ ठगी की जाती है। पीड़ित पिंकू अवंतिका रोड जमालपुर में रहते हैं। बेहद ही सामान्य तरीके से उनके साथ ठगी हुई है। बैंक अधिकारी बनकर आरोपियों ने उन्हें लिंक भेजा था जिस पर क्लिक करते ही उनके खाते से हजारों की रकम गायब हो गई।
आरोपी ने बैंक अधिकारी बनकर कॉल किया था
मिली जानकारी ने अनुसार पिंकू को फिनो पेमेंट बैंक से फोन आया था। फोन पर कहा गया कि उन्हें अपना बायोमेट्रिक अपडेट करना होगा इसके लिए इस लिंक पर क्लिक करने का निर्देश दिया गया। लिंक पर क्लिक करते ही उनके अकाउंट से 73 हजार रुपए कट गए।

73 हजार रुपए कट गए अकाउंट से और 2 घंटे बाद आने लगा फोन स्विच ऑफ
इसके बाद पिंकू में जब उसी नंबर पर क्लिक किया तो आरोपी ने कहा कि 2 घंटे के अंदर सारा पैसा मिल जाएगा। लेकिन 2 घंटे के अंदर ऐसा कुछ भी नहीं और वापस से कॉल करने पर फोन स्विच ऑफ आने लगा। समझ गया कि उसके साथ ठगी हुई है उसने तुरंत इसकी जानकारी थाने में दी।
बैंक अधिकारियों के द्वारा फोन नहीं किया जाता है, आप रहें सतर्क
आपको यह बात जान लेना चाहिए कि कभी भी बैंक अधिकारियों के द्वारा फोन नहीं किया जाता है और ना ही ऐसी जानकारी अपडेट की जाती है। किसी ने अगर को आपको किसी तरह का फोन आए जिसमें आपसे बैंक की न्यूज़ जानकारी मांगी जाए तो तुरंत फोन काट दें और भूलकर भी अपनी जानकारी न दें। बैंक अधिकारी बनकर लोग ठगी करते हैं। यह जानना जरूरी है कि बैंक अधिकारी कभी किसी ग्राहक को कॉल नहीं करते हैं।



