Bajaj उतरी Electric Scooter लेकर मार्केट में. मात्र 5025 रुपये देकर ले जाये Chetak 95 KM Range

Lov Singh16 February 20232 min read8 viewsExtra

Bajaj कंपनी ने पिछले दिनों भारतीय बाजारों में अपना सबसे चर्चित Chetak स्कूटर का इलेक्ट्रिक अवतार बाजारों में पेश किया था जो सिंगल चार्ज में 95 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है। हाल ही में कंपनी ने इसमें लेटेस्ट फाइनेंस ऑफर निकाला है जिसके तहत ₹7410 का डाउन पेमेंट देते हुए इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीद सकते हैं जिसमें वर्ष 2023 के लिए सबसे बड़ा बचत हो सकता है। Bajaj Chetak Electric अपने आप में नई टेक्नोलॉजी वाला बेहतर इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसका सीधा मुकाबला टीवीएस आइक्यूब से होता है।

Chetak Electric Scooter पर लेटेस्ट डाउनपेमेंट ऑफर

वर्ष 2023 के लिए बजाज कंपनी ने यह अपना पहला फाइनेंस ऑफर निकाला है जिसके तहत ग्राहक ₹7410 का डाउन पेमेंट देकर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीद सकते हैं जिसमें ग्राहक को प्रतिमाह ₹5025 की ईएमआई देनी होगी। यह ईएमआई पीरियड 36 महीने का है जिसमें कंपनी द्वारा 9.5% का ब्याज दर लिया जाता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर का 148191 रुपए एक्स शोरूम से शुरू होता है जिस पर यह लेटेस्ट फाइनेंस ऑफर निकला है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

सिंगल चार्ज में देगा 95 किलोमीटर का रेंज

Chetak Electric Scooter मैं कंपनी ने 3kWh IP67 रेटेड लिथियम-आयन बैटरी लगाया है जिसे यदि आप एक बार चार्ज करते हैं तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 85 से 95 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम होगा। साथ ही इसमें 3.8KW का इलेक्ट्रिक मोटर भी लगाया गया है जो 16Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि इस बैटरी को 70000 किलोमीटर तक की दूरी के बाद रिप्लेस करने की आवश्यकता हो सकती है जिससे पहले यह बैटरी टॉप कंडीशन के साथ ग्राहक को बेहतर अनुभव देगी।

Chetak Electric Scooter के फिचर्स

Chetak Electric Scooter को रिवर्स असिस्ट मोड, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और ऑनबोर्ड इंटेलिजेंट बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (IBMS) जैसे कई नए फिचर्स से लेस किया गया है। यह एलईडी लाइटिंग, डिजिटल ब्लूटूथ इंस्ट्रूमेंटेशन पैक और अन्य डिजिटल फीचर्स के साथ इस बजट रेंज में सबसे बेहतर इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट में शामिल है।

Share:

Comments

Leave a comment