IRCTC ने की 6 दिनों के लिए Bali पैकेज की घोषणा

IRCTC Tourism अपने यात्रियों के लिए समय समय पर टूर पैकेज लाकर देश विदेश के अलग-अलग स्थानों पर घूमने का मौका देता है। एक बार फिर से 6 दिनों के लिए Bali पैकेज की घोषणा की गई है। इस दौरान यात्रियों को बाली की अलग-अलग खूबसूरत स्थानों पर घुमाया जाएगा।

यह यात्रा 11 अगस्त को लखनऊ से शुरू होगी। इस दौरान यात्रियों को BALI – Kintamani Tour, Ubud Village Tanah Lot Temple Tour, Cruise सहित कई स्थानों पर घुमाया जाएगा।

क्या होगी यात्रियों के लिए व्यवस्था?

इस दौरान यात्रियों को खाने और रहने की चिंता की जरुरत नहीं है। यात्रियों को बाली में 4 Star Hotel में रखा जायेगा। वहीं 5 Breakfasts, 5 Lunch और 3 Dinners के साथ क्रूज पर 1 Dinner की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

कब से शुरू हो रही है यात्रा और किन स्थानों पर घुमाया जायेगा?

यह यात्रा 5 रात और 6 दिन की होगी। इस दौरान यात्रियों को Ulwata Temple, Kintamani Village, Ubud Coffee Plantation, Ubud Royal Palace, Ubud Traditional Art Market, Bali Safari & Marine park, Jungle Hopper Pass, Tanjung Benoa Beach, Turtle Conservation Island, Tanah Lot में घुमाया जायेगा।

कितना लगेगा शुल्क?

यह पैकेज ₹92,000 में शुरू होगा। डबल और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के लिए ₹92,700 प्रति व्यक्ति का किराया लगेगा। सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए यात्रियों को Rs. 101400 प्रति व्यक्ति के हिसाब से भुगतान करना होगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>