भारतीय एयरपोर्ट पर वापस लौटाया गया विमान 

सोमवार को Etihad Airways ने बताया कि एक फ्लाइट अबू धाबी जा रही थी लेकिन कुछ परेशानी के कारण विमान को वापस लौटाना पड़ा और नॉर्मल लैंडिंग कराई गई। दरअसल, Bangalore-Abu Dhabi flight में तकनीकी खराबी हो गई जिसके बाद विमान को वापस भारतीय एयरपोर्ट पर लौटा दिया गया था।

कराई गई नॉर्मल लैंडिंग

वहीं Etihad Airways का कहना है कि कई मीडिया रिपोर्ट के द्वारा कहा गया है कि यह एक इमरजेंसी लैंडिंग थी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। एयरलाइन ने साफ-साफ कहा है विमान की इमरजेंसी लैंडिंग नहीं बल्कि नॉर्मल लैंडिंग कराई गई है।

कहा गया है कि 2 अप्रैल को Bangalore International Airport (BLR) से Abu Dhabi (AUH) जा रही Etihad Airways flight EY237 को वापस बैंगलोर एयरपोर्ट पर मोड़ दिया गया। इसके बाद विमान की नॉर्मल लैंडिंग कराई गई।

इसके बाद विमान की जांच की गई और इसके बाद सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए अबू धाबी के लिए रवाना कर दिया गया है। यात्रियों को हुई परेशानी के लिए एयरलाइन ने असुविधा व्यक्त किया है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>