बांग्लादेश सरकार ने देश में जारी ऊर्जा संकट और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे युद्ध के असर को देखते हुए कई बड़े फैसलों का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री तारिक रहमान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बिजली की खपत कम करने के लिए बाज़ारों और शॉपिंग सेंटर के समय को सीमित कर दिया गया है। ये सभी नए नियम रविवार 5 अप्रैल 2026 से देशभर में प्रभावी होंगे। सरकार का मुख्य उद्देश्य ईंधन आयात पर निर्भरता कम करना और सार्वजनिक खर्च में बड़ी बचत करना है।

👉: US और Israel के ईरान पर हमले को जानकारों ने बताया युद्ध अपराध, 100 से ज़्यादा विशेषज्ञों ने लिखी चिट्ठी

बाज़ार और ऑफिस के समय के लिए जारी हुए ये निर्देश

  • देश के सभी बाज़ार, दुकानें और शॉपिंग मॉल अब शाम 6 बजे तक ही खुले रह सकेंगे।
  • सरकारी और निजी दफ्तरों के काम करने के घंटों में एक घंटे की कटौती की गई है, अब ये सुबह 9 से शाम 4 बजे तक चलेंगे।
  • बैंकों के कामकाज का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है और 4 बजे तक दफ्तर पूरी तरह बंद करने होंगे।
  • होटल, फार्मेसी और सब्जी मंडी जैसी आवश्यक सेवाओं को शाम 6 बजे वाले नियम से बाहर रखा गया है।
  • सभी सरकारी कर्मचारियों को दफ्तर के बाद बिजली के उपकरण बंद करने और एसी का तापमान 25 डिग्री रखने को कहा गया है।

सरकारी खर्चों में कटौती और शिक्षा व्यवस्था पर फैसले

सरकार ने बिजली, ईंधन और गैस के खर्च में 30 प्रतिशत की बचत करने का सख्त आदेश दिया है। इसके अलावा बैठकों और सेमिनार में होने वाले खाने-पीने के खर्च को भी 50 प्रतिशत तक कम किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय अब स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई और हाइब्रिड मॉडल शुरू करने पर विचार कर रहा है ताकि स्कूलों में बिजली की खपत कम की जा सके।

सुविधा नया नियम और बदलाव
सरकारी खरीदारी अगले 3 महीने तक नई गाड़ी और कंप्यूटर खरीदने पर रोक
सजावटी लाइटिंग शादी और सामाजिक कार्यक्रमों में लाइटिंग पर प्रतिबंध
अधिकारी यात्रा विदेशी यात्रा और ट्रेनिंग प्रोग्राम पर पूरी तरह रोक
इलेक्ट्रिक बसें स्कूलों के लिए इलेक्ट्रिक बसों के आयात पर टैक्स में छूट मिलेगी
Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.