जुलाई 2026 की Henley Passport Index रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश का पासपोर्ट वैश्विक स्तर पर 96वें स्थान पर है। इस रैंकिंग के साथ बांग्लादेशी नागरिक अब दुनिया के 36 देशों में बिना किसी पूर्व एम्बेसी वीज़ा के यात्रा कर सकते हैं। इसमें वीज़ा-फ्री एंट्री, अराइवल पर वीज़ा और इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन की सुविधा शामिल है।

👉: Bangladesh में भीषण बाढ़ का कहर: 54 लोगों की मौत, 11 लाख से ज्यादा लोग घर छोड़ने को मजबूर

ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स की रिपोर्ट

एक अन्य Global Passport Index (GPI) 2026 के मुताबिक, बांग्लादेश को 197 देशों में 166वां स्थान दिया गया है। यह इंडेक्स यात्रा की सुगमता, निवेश और जीवन स्तर के आधार पर तैयार किया गया है। इसके जरिए नागरिक 17 देशों में वीज़ा-फ्री और कई अन्य देशों में वीज़ा ऑन अराइवल की सुविधा का लाभ ले सकते हैं, जिनमें Trinidad and Tobago, Barbados, Bahamas, Dominica, Fiji और Gambia जैसे देश प्रमुख हैं।

सऊदी अरब का नया वीज़ा नियम

सऊदी अरब ने जुलाई 2026 में सात देशों के लिए एक नई पैकेज वीज़ा पहल शुरू की है, जिसमें बांग्लादेश भी शामिल है। इस सुविधा के तहत यात्री फ्लाइट, होटल बुकिंग और वीज़ा को एक साथ ले सकते हैं। यह सिंगल-एंट्री वीज़ा 3 महीने के लिए वैध रहता है, जिसमें यात्री 2 से 88 दिनों तक रुक सकते हैं। वहीं, बांग्लादेश ने अपनी नई वीज़ा पॉलिसी 2026 लागू की है, जिसके तहत Saudi Arabia, UAE और Qatar सहित कई देशों के नागरिकों को 30 दिनों का वीज़ा ऑन अराइवल मिलता है।

Nura Basta

Nura Basta is the Editor at GulfHindi.com and a journalism graduate from IIMC Delhi. With more than 7 years of professional experience, he has worked with leading media organizations including Aaj Tak (2018–2021) and Gulf News (2021–2025). His reporting and editorial work primarily focus on Gulf news, current affairs, and issues relevant to the Indian diaspora. At GulfHindi.com, he is committed to providing credible, well-researched, and impactful content for Hindi readers in the Gulf.