बांग्लादेश में मानसून की भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। Cox’s Bazar के एक रोहिंग्या शरणार्थी कैंप में लैंडस्लाइड होने से तीन बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा एक मदरसे में हुआ, जहाँ भारी बारिश की वजह से मिट्टी धंस गई और बच्चे इसकी चपेट में आ गए।

👉: Kuwait: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की कुवैत यात्रा, क्राउन प्रिंस से मुलाकात कर रिश्तों को मजबूत करने पर हुई बात

यह दुखद घटना बुधवार दोपहर करीब 1:40 बजे Ukhiya Upazila के Rohingya Camp-5-A में स्थित एक मदरसे में हुई। राहत और पुनर्वास आयुक्त के प्रवक्ता Islam Bhuiyan ने पुष्टि की है कि तीन नाबालिगों के शव बरामद किए गए हैं। हालांकि, Ukhiya पुलिस प्रमुख Mujibur Rahman ने शुरुआत में बताया था कि पांच शव मिले हैं और मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

भारी बारिश की वजह से बांग्लादेश के दक्षिणी इलाकों में हालात काफी खराब हैं। Bandarban जिले में Sangu और Matamuhuri नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ के पानी ने रेलवे लाइनों को भी नुकसान पहुंचाया है, जिससे Dhaka, Cox’s Bazar और Chattogram जैसे बड़े शहरों के बीच रेल संपर्क टूट गया है। पहाड़ी इलाकों में फंसे कई पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिशें की जा रही हैं।

बता दें कि इससे पहले रविवार और सोमवार के बीच भी इसी इलाके के कैंपों में लैंडस्लाइड हुआ था, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम आठ रोहिंग्या शरणार्थियों और एक बांग्लादेशी व्यक्ति की मौत हुई थी। शरणार्थी राहत और पुनर्वास आयुक्त Mohammed Mizanur Rahman ने कहा कि लोगों को जोखिम वाले इलाकों से हटाने और जागरूकता फैलाने का काम जारी है।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिसके बाद प्रशासन अलर्ट पर है। UNHCR के आंकड़ों के मुताबिक, 2021 से 2026 के बीच शरणार्थी कैंपों में हुए इसी तरह के लैंडस्लाइड में 36 लोगों की जान गई और 86 लोग घायल हुए हैं।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.