Henley & Partners की नई 2025 मिड-ईयर पासपोर्ट रैंकिंग में बांग्लादेशी पासपोर्ट ने एक और पायदान ऊपर चढ़कर 94वां स्थान हासिल किया है, जो पिछले साल यानी 2024 में 97वां था।

बांग्लादेशी पासपोर्ट पिछले कुछ सालों से धीरे-धीरे मजबूत होता जा रहा है:

  • 2021: सबसे कम रैंक – 108वां स्थान

  • 2022: 103वां

  • 2023: 101वां

  • 2024: 97वां

  • 2025: अब 94वां स्थान

बांग्लादेशी पासपोर्ट पर वीज़ा-फ्री या वीज़ा-ऑन-अराइवल वाले देश (कुल 39 देश)

बहामास, बारबाडोस, भूटान, बोलिविया, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स, बुरुंडी, कंबोडिया, केप वर्डे आइलैंड्स, कोमोरो आइलैंड्स, कुक आइलैंड्स, जिबूती, डोमिनिका, फिजी, ग्रेनेडा, गिनी-बिसाऊ, हैती, जमैका, केन्या, किरिबाती, मेडागास्कर, मालदीव, माइक्रोनेशिया, मॉन्टसेराट, मोज़ाम्बिक, नेपाल, नीयू, रवांडा, समोआ, सेशेल्स, सिएरा लियोन, सोमालिया, श्रीलंका, सेंट किट्स एंड नेविस, सेंट विंसेंट एंड द ग्रेनेडाइंस, द गाम्बिया, तिमोर-लेस्ते, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, तुवालु और वनुआतु जैसे देशों की यात्रा आप बांग्लादेशी पासपोर्ट पर वीजा के बिना कर सकते हैं।

अन्य पासपोर्ट रैंकिंग झलकियां

  • दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट:
    सिंगापुर – 193 देशों में वीज़ा-फ्री एंट्री

  • दूसरे स्थान पर:
    जापान और साउथ कोरिया – 190 देशों में वीज़ा-फ्री

  • तीसरे स्थान पर:
    सात यूरोपीय देश – डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली और स्पेन (189 देशों तक पहुंच)

  • सबसे कमजोर पासपोर्ट:
    अफगानिस्तान – केवल 25 देशों में वीज़ा-फ्री, यानी टॉप और बॉटम के बीच 168 देशों का फर्क

UK और US की रैंकिंग में गिरावट

  • UK अब 6वें स्थान पर (186 देशों तक पहुंच)

  • US अब 10वें स्थान पर (182 देशों तक पहुंच) – यह पहली बार टॉप 10 से बाहर हो सकता है

भारत और सऊदी की स्थिति

भारत ने सबसे बड़ा उछाल दर्ज किया  6 महीने में 8 पायदान ऊपर, 85वें से 77वें स्थान प रसऊदी अरब – चार नए देशों को वीज़ा-फ्री एक्सेस मिला, अब कुल 91 देशों तक पहुंच, 54वें स्थान पर पहुंच गया है।