बांग्लादेश का एक बड़ा कमर्शियल जहाज ‘MV Banglar Joyjatra’ मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण Strait of Hormuz के पास फंस गया है। इस जहाज पर कुल 31 नाविक सवार हैं जो 28 फरवरी से वहां से निकल नहीं पा रहे हैं। मिसाइल हमलों के डर से फिलहाल इसे UAE के शारजाह के पास एक सुरक्षित जगह पर रोक दिया गया है।

👉: Iran Attack Update: ईरान ने खाड़ी देशों पर दागे 2000 ड्रोन और मिसाइल, UAE में रहने वालों के लिए जारी हुई चेतावनी

मिसाइल हमले के डर से वापस लौटा जहाज

इस जहाज ने 12 मार्च को समंदर के रास्ते बाहर निकलने की कोशिश की थी। वह बाहर निकलने के रास्ते से मात्र 66 नॉटिकल मील दूर था तभी मिसाइल हमलों की खबर मिलने के बाद उसे वापस लौटना पड़ा। जहाज के कप्तान कैप्टन मो. शफीकुल इस्लाम ने बताया कि सभी 31 नाविक शारीरिक रूप से पूरी तरह सुरक्षित हैं। लेकिन कुछ दिन पहले जब जहाज Jebel Ali पोर्ट पर रुका था तब वहां करीब 200 मीटर की दूरी पर एक मिसाइल गिरी थी। इस घटना के बाद से चालक दल के सदस्य काफी डरे हुए हैं। इसी स्थिति को देखते हुए UAE कोस्ट गार्ड ने जहाज को शारजाह के पास ही रुकने की सलाह दी है क्योंकि आगे का रास्ता काफी खतरनाक बना हुआ है।

आगे का क्या है प्लान और नाविकों की स्थिति

Bangladesh Shipping Corporation (BSC) के एमडी कमोडोर महमूदुल मालेक ने बुधवार को बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता सभी नाविकों की सुरक्षा है। उन्होंने साफ किया कि जहाज पर अगले कई महीनों तक के लिए पानी, खाना और ईंधन पर्याप्त मात्रा में मौजूद है। अधिकारियों के मुताबिक अभी इस जहाज को तुरंत बांग्लादेश वापस लाने का प्लान फिलहाल रोक दिया गया है। जब सुरक्षा के हालात थोड़े ठीक होंगे तब इसे कतर (Qatar) भेजा जा सकता है ताकि वहां से नया कार्गो लादा जा सके। ईरान की तरफ से इस रास्ते को फिलहाल खतरे वाला बताया गया है जिस वजह से बिना सुरक्षा गारंटी के यहां से गुजरना मुमकिन नहीं है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com