अगर आप भी बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपके लिए होली से पहले 2 मनचाहे तोहफ़े दिये गये हैं। पहला की आपकी सेलरी बढ़ा दी गई हैं और दूसरा की आप की छुट्टियाँ भी बढ़ने वाली हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। भारतीय बैंक संघ (आईबीए) और बैंक कर्मचारी यूनियनों के बीच वेतन वृद्धि पर सहमति बन गई है। इसके तहत, बैंक कर्मचारियों के वेतन में 17 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। यह वेतन वृद्धि 1 नवंबर 2022 से प्रभावी होगी। इस फैसले से करीब आठ लाख बैंक कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

वेतन वृद्धि के मुख्य बिंदु:

  • वेतन में 17% की वृद्धि
  • 1 नवंबर 2022 से प्रभावी
  • 8 लाख बैंक कर्मियों को लाभ
  • सालाना 8,284 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ

 

महिला कर्मचारियों के लिए विशेष सुविधा:

नए वेतन समझौते के तहत सभी महिला कर्मचारियों को चिकित्सा प्रमाणपत्र दिए बगैर भी हर महीने एक दिन की बीमारी की छुट्टी लेने की अनुमति होगी। साथ ही संचित विशेषाधिकार अवकाश (पीएल) को सेवानिवृत्ति के समय या सेवा के दौरान कर्मचारी की मौत होने पर 255 दिनों तक भुनाया जा सकता है।

छुट्टी पर फैसला जल्द:

बैंक कर्मचारियों के लिए हर शनिवार अवकाश की मांग पर भी सहमति बन गई है। सरकार की अधिसूचना के बाद यह नियम लागू होगा।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।