बैंकों ने फिक्स डिपॉजिट इंटरेस्ट रेट में किया बदलाव

इस महीने कई बैंकों ने फिक्स डिपॉजिट इंटरेस्ट रेट में बदलाव किया है। कई बैंकों ने टर्म डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी की है। Kotak Mahindra, DCB, Bank of Baroda, और Federal Bank ने अपने फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है।

Bank of Baroda 

Bank of Baroda ने 2 करोड़ से कम रकम पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी हुई है जो कि 12 मई 2023 से लागू हो चुका है। Baroda Tiranga Plus Deposit Scheme के 399 दिवसीय स्कीम पर सामान्य ग्राहकों को 7.90% p.a का ब्याज दर का लाभ मिल रहा है। बैंक सामान्य ग्राहकों को 3% से लेकर 7.25% ब्याज दर और सीनियर सिटीजन को 3.5% से लेकर 7.75% ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।

DCB Bank

बैंक फिक्स डिपॉजिट पर 2 करोड़ से कम के रकम पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक सामान्य ग्राहकों को 8% ब्याज दर और सीनियर सिटीजन को 8.50% ब्याज दर का लाभ मिल रहा है। नई ब्याज दरें 8 मई, 2023 से लागू होगी।

Kotak Mahindra Bank

बैंक फिक्स डिपॉजिट की नई दरें 11 मई, 2023 से लागू हैं। बैंक सामान्य 2.75% से लेकर 7.20% ब्याज दर और 3.25% से लेकर 7.70% ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।

Suryoday Bank

बैंक के द्वारा लागू नई ब्याज दरें 5 मई, 2023 से लागू होंगी। सामान्य ग्राहकों को 4% से लेकर 9.10% और सीनियर सिटीजन 4.50% से लेकर 9.60% ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।

Unity Bank

Unity Small Finance Bank अपने फिक्स डिपॉजिट पर 2 मई, 2023 को बदलाव किया है। सामान्य ग्राहकों को 4.5% से लेकर 9% ब्याज दर का लाभ मिल रहा है। सीनियर सिटीजन को 1001 दिन के टेन्योर पर 9.5% ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।