बैंक में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। अगर आप बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। हाल ही में केनरा बैंक ने अप्रेंटिस पदों आपके लिए एक वैकेंसी निकली थी जिसकी अंतिम तारीख 4 अक्टूबर 2024 है। अगर आप नौकरी के इच्छुक है तो इसमें आसानी से आवेदन कर सकते हैं। यह वैकेंसी 3 हज़ार पदों पर निकाली गई है।

पद पर आवेदन के लिए क्या है योग्यता और आयु सीमा?

इस पद पर आवेदन के लिए आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। उम्र सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन के लिए 500 रुपये का शुल्क लगेगा जो कि ऑनलाईन ही सबमिट करना होगा।

ध्यान रहे कि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं चुकाना होगा। अगर आप इस नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो केनरा बैंक के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>