बेहद सस्ते में घर या प्रॉपर्टी दिलाएगा यह बैंक

देश का सरकारी बैंक अब आपको बेहद सस्ते में घर या प्रॉपर्टी दिलाएगा। अगर आप भी सस्ते में घर की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी और फायदेमंद है। बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) और इंडियन बैंक (Indian Bank) अपने ग्राहकों को सस्ते में घर खरीदने का मौका दे रहा है।आइए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।

 

बताते चलें कि आम जनता इसका बहुत ही सस्ते में फायदा उठा सकते हैं। सस्ते में प्रॉपर्टी हर किसी का सपना होता है। लोग यह सोचते हैं कि काश कहीं कोई जुगाड़ लगे और फिर कम में ही प्रॉपर्टी मिल जाए। बैंक ऑफ़ बरोदा और इंडियन बैंक की मदद से आप अपना यह सपना पूरा कर सकते हैं।

15 और 16 नवंबर 2022 को होने वाला हुई ई-ऑक्शन

बैंक की मदद से आप रेसिडेंशियल, कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल कोई भी प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। IBAPI (Indian Banks Auctions Mortgaged Properties Information) और इंडियन बैंक ने इस बात की जानकारी दी है। ई-ऑक्शन 15 और 16 नवंबर 2022 को किया जाएगा।

 

जिन लोगों ने प्रॉपर्टी पर लोन लेकर पैसे नहीं चुकाए थे उनकी ही प्रॉपर्टी बैंक नीलाम करती है। इसके बारे में अधिक जानकारी https://ibapi.in/Sale_Info_Home_ib.aspx से ली जा सकती है।

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।