PSU बैंकों के निजीकरण को लेकर बड़ी अपडेट, जल्द बनाई जा सकती है कमिटी, जारी होगी नई लिस्ट

Satyam Kumari17 May 20231 min read5 viewsFinance

सरकारी बैंकों का हो सकता है निजीकरण

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकारी बैंकों को लेकर सरकार की तरफ से नए आदेश जारी किए गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि सरकारी बैंकों का निजीकरण की प्रक्रिया फिर से शुरू की जाएगी। इसके लिए एक पैनल का गठन किया जाएगा।

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पैनल की जिम्मेदारी उन बैंकों के नाम तय करना होगा जिन्हें प्राइवेटाइज किया जाएगा। इस कमिटी में इस कमेटी में डिपार्टमेंट ऑफ इंवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट (DIPAM), भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और नीति आयोग के अधिकारियों को शामिल किया गया है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

अभी फिलहाल 12 सरकारी बैंक हैं

सरकारी अधिकारी के अनुसार यह कमेटी कई तरह के आधार पर उन बैंकों का नाम तय करेगी जिन्हें प्राइवेटाइज किया जाएगा। इनमें परफॉर्मेंस और लोन पोर्टफोलियो समेत कई अन्य पैरामीटर्स शामिल होंगे।

फिलहाल देश में 12 सरकारी बैंक हैं।

इससे पहले अप्रैल 2021 में नीति आयोग ने दो सरकारी बैंकों सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) और इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank), के निजीकरण की सिफारिश की थी। हालांकि इसपर बात नहीं बन पाई थी।

 

Share:

Comments

Leave a comment