BAPS Hindu mandir का उद्घाटन किया गया है

14 फरवरी को अबू धाबी में BAPS Hindu mandir का उद्घाटन किया जा चुका है। कहा गया है कि Abu Dhabi City से BAPS Hindu mandir तक के लिए बस सर्विस शुरू की गई है। Abu Mureikha में बने इस मंदिर की भव्यता देखते ही बनती है।

मंदिर तक पहुंचने में कितना लगेगा टाईम?

बताया गया है कि यह जर्नी 90 मिनट की होगी। सेवा Abu Dhabi Bus Terminal से शुरू की जाएगी और Hamdan bin Mohammed Street, Al Bahyah, Al Shahama, होते हुए यात्रियों को the BAPS Mandir में पहुंचा दिया जायेगा।

इस नई बस सर्विस की मदद से अब आपको कई तरह की सुविधाएं प्रदान की जायेंगी और आवागमन से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। कहा गया है कि यह बस सेवा अबू धाबी के जानेमाने गलियों से होकर प्रदान की जाएगी। ऐसे में लोगों को आसानी से बस सर्विस मिल जाएगी। लोगों को इस बात का ख्याल रखना होगा कि अगर वह बिना बस कार्ड के यात्रा करेंगे तो उन्हें Dh200 का जुर्माना देना होगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>