अबु धाबी में स्थित भव्य हिंदू मंदिर में प्रवेश के लिए पालन करना होगा इन नियमों को

अबु धाबी में बने भव्य Hindu मंदिर में अगर आप दर्शन के लिए जा रहे हैं तो गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है। 1 मार्च से इस मंदिर को सभी के लिए खोल दिया गया है। BAPS Hindu Mandir मिडिल ईस्ट का सबसे बड़ा और पहला पारंपरिक स्टोन टेंपल है। 14 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इस मंदिर का उद्घाटन किया गया था।

क्या मंदिर में प्रवेश के लिए प्री रजिस्ट्रेशन की जरूरत होगी?

1 मार्च से मंदिर में प्रवेश के लिए UAE residents को किसी तरह के प्री रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी। मैनेजमेंट ने खुद इस बात की पुष्टि की है।

क्या यह मंदिर सिर्फ हिंदू धर्म में विश्वास करने वाले लोगों के लिए ही है?

यह मंदिर सभी धर्मों में विश्वास करने वाले लोगों के लिए बनाया गया है। सभी धर्मो के लोगों को इस मंदिर में प्रवेश की अनुमति होगी।

कब से कब तक खुला रहेगा यह मंदिर?

बताया गया है कि यह मंदिर मंगलवार से रविवार तक खुला रहेगा। सुबह 9 बजे से लेकर रात 8 बजे तक यह मंदिर खुला रहेगा। ध्यान रखें कि यह मंदिर सोमवार को बंद रहेगा।

  • किसी तरह का ऑफेंसिव कपड़े न पहनें।
  • मंदिर में पेट्स के भी एंट्री की अनुमति नहीं है।
  • वहीं खाने पीने के लिए बाहरी चीजों को भी मंदिर के अंदर लेकर नहीं जा सकते हैं।
  • किसी तरह का बैग न लेकर जाएं।
  • इसके अलावा अपने साथ खाने पीने की वस्तुओं को भी न लेकर जाएं।
  • इस मंदिर के अंदर फोटोग्राफी को बैन कर दिया गया है।
  • इस मंदिर के अंदर फोटोग्राफी पर भी पाबंदी है।