Android 14: Apple कंपनी के iPhone में जो बैटरी हेल्थ वाला फीचर है, वैसा ही फीचर एंड्रॉयड डिवाइस में ऑफर नहीं किया जाता, जिससे बैटरी की हेल्थ और बैटरी की चार्जिंग साइकिल, सभी इंफॉर्मेशन बैटरी के बारे में दी जाती है और अब ऐसी रिपोर्ट निकल कर आ रही है कि, Android 14 में एंड्रॉयड डिवाइस में आपको बैटरी हेल्थ वाला फीचर ऑफर किया जाएगा, जब फाइनल वर्जन रिलीज होगा।

Android 14 Battery Health Feature

Mr. Rahman जो फॉर्मर XDA developer है, उन्होंने यह रिवील किया है कि Google ने कुछ बैटरी मैनेजर APIs को एंड्रॉयड 14 बीटा में ऐड किया है, जिसमें से 2 पब्लिक APIs है, जो चार्जिंग स्टेटस और साइकिल काउंट के बारे में इंफॉर्मेशन देने के लिए यूज होगी और बाकी जो बचे हुई API है, वह डिवाइस की मैन्युफैक्चरिंग डेट, चार्जिंग पॉलिसी, डेट ऑफ फर्स्ट यूज और स्टेट ऑफ हेल्थ जैसी रिपोर्ट को बताएगी।

Tested on Pixel Devices

गूगल कंपनी अपने इस फीचर को गूगल पिक्सेल डिवाइसेज में टेस्ट कर रही है, जोकि एंड्रॉयड 14 Beta-2 पर है और गूगल कंपनी जब इसे ऑफीशियली सबके लिए रिलीज करेगी तो प्रॉपर बैटरी हेल्थ वाले फीचर के साथ रिलीज करेगी, जो कि सभी एंड्रॉयड 14 यूजर के लिए Stable अपडेट होगा, कोई भी Bugs वगैरह नहीं होंगे और यूजर को कोई issue फेस नहीं करना पड़ेगा।
Mohd. Irfan

Irfan is a renowned news expert dedicated to providing accurate and reliable information to readers who are passionate about cars, cricket, gadgets, and the Bollywood industry. With a commitment to Google's Expertise, Authoritativeness, and Trustworthiness (E-A-T) standards, Irfan ensures that his stories meet the highest industry practices for accuracy and credibility.