विदेश में ऐसे हो सकते हैं सेटल, बदले में मिलेंगे पैसे भी

दुनियाभर में कुछ ऐसे देश हैं जो अपने यहां बसने के लिए लोगों को पैसे देते हैं। सेटल होने तक उनकी सारी परेशानियों के समाधान की कोशिश करते हैं। ऐसे देशों की लिस्ट काफी लंबी है। अगर आप भी विदेश में सेटल होना चाहते हो और इसके बदले में पैसा भी लेना चाहते हैं तो आपके पास काफी अच्छा मौका है।

Albinen, Switzerland 

यहां पर लोगों को रहने के लिए 20 हजार फ़्रैंक यानी 20 लाख रुपए तक का भुगतान किया जाएगा। इस गांव में कुल 240 लोग के ही आसपास हैं। यहां रहने के लिए को 10 हजार फ्रैंक यानी 8 लाख रुपए का भुगतान किया जाएगा। यहां पर रहने के लिए कुछ सर्दी भी माननी होंगी जैसे कि आपको यहां पर 10 साल के लिए रहना होगा।

Antikythera, Greece

Antikythera में लोगों को रहने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। जो भी व्यक्ति यहां रहने का इच्छुक है उसे जमीन और घर दिया जाएगा। स्टाइपेंड के तौर पर 565 डॉलर लगभग 45 हजार रुपए भी दिए जाएंगे। आप चाहे तो यहां भी रह सकते हैं। यहां केवल 20 ही लोग रहते हैं।

Sicily, Italy

घटती जनसंख्या के कारण यहां पर लोगों को रहने के लिए आमंत्रित किया गया है। 1 यूरो से भी कम में घर मिल जायेंगे। लेकिन आपको 6 हजार डॉलर यानी 4 लाख 80 हजार का सिक्योरिटी डिपॉजिट कराना होगा जो कि रेनोवेशन का काम पूरा होने के बाद रिफंड कर दिया जाएगा।

Ponga, Spain

पहाड़ी इलाकों में रहने का सपना देखने वाले लोगों के लिए यह बेस्ट जगह है। यहां बसने वाले यंग कपल्स को 3,600 डॉलर यानी लगभग 3 लाख रुपए दिया जाएगा। यह बेहद ही खूबसूरत गांव है जो पहाड़ों से घिरा है।