अपने वाहन को लेकर रहें सावधान

संयुक्त अरब अमीरात में अगर आप अपनी कार लेकर निकल रहे हैं तो सावधान रहने की जरूरत है। दुबई से यह हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और दो लोगों की जांच पड़ताल जारी है। इन लोगों पर Dubai Marina एरिया से Dh1.1 million की Lamborghini चुराने का आरोप लगा है।

Marina इलाके में प्राइवेट पार्किंग लॉट में अपना वाहन छोड़कर गया था

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित ने इस बारे में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि वह Marina इलाके में प्राइवेट पार्किंग लॉट में अपना वाहन छोड़कर गया था लेकिन वापस लौटने के समय वह वहां पर नहीं था। जांच पड़ताल में पता चला कि इस इलाके में कई ऐसे चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं जिसके बाद एक टीम बनाकर इस मामले में जांच शुरू कर दी गई।

एक व्यक्ति हुआ गिरफ्तार, जेल, जुर्माना और देश निकाला की मिली सजा 

बताते चलें कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी तो की तलाश जारी है। Dubai Criminal Court ने आरोपी पर Dh870,000 का जुर्माना और तीन साल जेल की सजा सुनाई गई है। जेल की सजा के बाद उसे देश निकाला की सजा दी गई है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।