चेक काटने से पहले जांच लें अपना Account बैलेंस, वर्ना चुकाना पड़ सकता है दोगुना रकम, जानिए कोर्ट का आदेश

Satyam Kumari5 May 20231 min read3 viewsIndia

चेक बाउंस होने के कारण हुई यह परेशानी

चेक बाउंस होने के कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हाल ही में महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जो लोगों को इस बाबत सावधान करता है। कोर्ट ने इस मामले में व्यवसाय को जो आदेश दिया है उसके बारे में सभी को जानना चाहिए ताकि उन्हें चेक बाउंस होने के कारण किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

2 मई को पारित इस आदेश में उस व्यवसायी से कहा गया है कि उसे चार लाख रुपये की दोगुनी राशि का भुगतान करना होगा क्योंकि उसका चेक बाउंस हो गया था।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

बैंक के अकाउंट में नहीं थे उतने पैसे

दरअसल, शिकायतकर्ता ने अपने बयान में बताया कि उसे 2 लाख रुपये का चेक जारी किया गया था लेकिन बैंक ने इसे खारिज कर दिया क्योंकि उस अकाउंट में पर्याप्त रकम नहीं थी। तमाम कोशिश के बावजूद भी उसे पैसे नहीं मिले। इसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई। कोर्ट ने आरोपी को चेक बाउंस होने के कारण पीड़ित को 2 लाख के बजाए 4 लाख रुपए देने का आदेश दिया है।

 

 

 

Share:

Comments

Leave a comment