निवासियों और प्रवासियों को ऑनलाइन फ्रॉड के बारे में जानकारी देते हुए आगाह किया गया

दुबई पुलिस ने सभी निवासियों और प्रवासियों को ऑनलाइन फ्रॉड के बारे में जानकारी देते हुए आगाह किया है। पुलिस ने बताया कि ईमेल के जरिए लोगों को किसी पैकेज के लिए पेमेंट करने के लिए कहा जा रहा है और बाद में अकाउंट खाली कर दिए जा रहे हैं। 

1200x627 2020 Fraud Predictions

आपकी अकाउंट डिटेल उनके पास चली जाती है और वह फ्रॉड करने में कामयाब हो जाते हैं

पुलिस ने बताया कि सबसे पहले ईमेल आता है और वहां लिखा होता है कि आपको कोई पैकेज मिलने वाला है, जिसके लिए आपको थोड़ी बहुत रकम अदा करनी होगी। लिंक पर जाकर आप जैसे ही अकाउंट डिटेल देते हैं, वैसे ही आपकी अकाउंट डिटेल उनके पास चली जाती है और वह फ्रॉड करने में कामयाब हो जाते हैं। इसीलिए पुलिस ने सभी को सचेत रहने की सलाह दी है। साथ ही किसी तरह के स्कैम की शिकायत hotline 901 पर करने की अपील की है।