सस्ता लोन का चक्कर पड़ सकता है महंगा, कई लोग गवां चुके हैं लाखों, लुभावने जाल में आने से बचें

Satyam Kumari5 May 20231 min read3 viewsExtra

सस्ता लोन का चक्कर

लोगों को आसान और सस्ते लोन की तलाश रहती है। उन्हें लगता है कि कम समय में बिना किसी मेहनत के अगर लोन मिल जाता है तो यह काफी अच्छी बात होगी। ऐसी स्थिति में उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं उठानी होती है और सस्ता लोन भी चाहिए होता है, लेकिन उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अगर वह ऐसी चीज़ें तलाश रहे हैं तो इसके अपने नुकसान भी हैं।

दरअसल, किसी भी व्यक्ति को इस तरह की परेशानी से बचने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि सस्ती लोन दिलाने के चक्कर में लोगों के साथ कई तरह की धोखाधड़ी की जा रही है। ग्राहक को सामने से ई-मेल या एसएमएस भेजकर फंसाने की कोशिश की जाती है। सस्ते लोन का वादा कर लोगों को लूटने की खबरें पहले भी सामने आ चुकी हैं।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

आपको नकली ऐप से बचना चाहिए

आजकल मार्केट में कई ऐसे आप गलत है जो ग्राहक को अच्छे दर पर लोन प्रोवाइड कर रहे हैं। इनमें से कई लोगों को पहले सस्ते दर पर लोन देने का वादा करते हैं और बाद में लूटते हैं।

कैसे करें बचाव?

यह चेक करें कि ऐप बैंक से जुड़ा है या नहीं। उसका एनबीएफसी जरूर जुड़ा होना चाहिए। ऑफिस से लेकर सभी तरह के कॉन्टैक्ट डिटेल का पता लगाएं। प्लेस्टोर पर उसका रेटिंग और रिव्यू भी चेक कर लें। ध्यान रहे कि आप अपनी अत्यंत निजी डिटेल शेयर न करें क्योंकि फ्रॉड ऐप ही आपसे अधिक जानकारी मांगता है।

 

Share:

Comments

Leave a comment