ओमान पुलिस वाहनों को रककर यह जाँच कर रही है कि वाहन में एक व्यक्ति है या नहीं

सोशल मिडिया के द्वारा फैलाए जा रहे एक वीडियो का रॉयल ओमान पुलिस ने खंडन किया है। वीडियो के द्वारा यह अफवाह फैलाई जा रही है कि ओमान पुलिस वाहनों को रककर यह जाँच कर रही है कि वाहन में एक व्यक्ति है या नहीं। साथ ही आईडी के द्वारा यह भी जाँच किया जा रहा है कि साथ में बैठा व्यक्ति वाकई में उसके घर का सदस्य है या नहीं।

यह खबर बेबुनियाद है

ओमान पुलिस ने इस बात का खंडन करते हुए बताया कि यह खबर बेबुनियाद है। ओमान में ऐसी कोई भी जांच नहीं की जा रही है। पुलिस ने ऐसी अफवाह और बेबुनियाद ख़बरों को फ़ैलाने वालों को चेतावनी दी है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।