सोशल मीडिया पर मिली जानकरी को सत्यता की पुष्टि किए बिना ही आगे बढ़ाते चले जाते हैं

लोगों में यह आदत होती है कि सोशल मीडिया पर मिली जानकरी को सत्यता की पुष्टि किए बिना ही आगे बढ़ाते चले जाते हैं। अगर आप इन्हीं लोगों में शामिल हैं तो आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए और सतर्कता बरतनी चाहिए। संयुक्त अरब अमीरात में अफवाह और फेक न्यूज़ फैलाना कानूनन जुर्म है।

किसी भी खबर को आगे भेजने से पहले उसकी सत्यता की जाँच जरूर कर लेनी चाहिए

वैसे भी प्रत्येक नागरिक को किसी भी खबर को आगे भेजने से पहले उसकी सत्यता की जाँच जरूर कर लेनी चाहिए। यह एक जिम्मेदार व्यक्ति की निशानी है। सजा की बात करें तो UAE के Federal Penal Code के आर्टिकल 198 के मुताबिक झूठी खबर फ़ैलाने वाला व्यक्ति सजा का हकदार होता है।

दुबई लोक अभियोजन ने बताया कि ऑनलाइन झूठी खबर फ़ैलाने वाले व्यक्ति को एक साल तक की जेल हो सकती है। वहीँ Dh1m का जुर्माना भी लगाया है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।