काम पर जा रहे हैं तो रखिए ध्यान 

अरब में जाने वाले कामगारों को कुछ नियमों का ध्यान रखना होगा वरना वहां पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और जुर्माना चुकाना पड़ सकता है। ओमान में पर्यावरण को लेकर नगर पालिका ने एक नई घोषणा की है। नगर पालिका ने कहा है कि अगर कोई व्यक्ति कचरा फैलाता दिखेगा तो उस के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। ऐसा देखा गया है कि कई लोग पब्लिक प्लेस पर कचरा फेंक देते हैं जो कि गैर कानूनी और गलत आदत है।

कचरा फैलाने की आदत से मजबूर लोगों पर लगेगा जुर्माना

Muscat Municipality ने अपने बयान में बताया है कि अगर किसी व्यक्ति की कचरा फैलाने की आदत होती है तो वह अपने साथ-साथ दूसरों के स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचाता है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपना समय बाहर बिताना चाहते हैं लेकिन आरोपियों के द्वारा फैलाए गए कचरे के कारण ऐसा नहीं कर पाते हैं।

OMR 100 का जुर्माना देने के लिए रहे तैयार

नगर पालिका ने लोगों से कहा है कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम पर्यावरण को साफ रखें। नगरपालिका ने इससे जुड़े फोटोज भी शेयर किए हैं। कहा गया है कि को भी ऐसा करता पाया जायेगा उसके खिलाफ OMR 100 का जुर्माना लगाया जाएगा।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।