सोशल मीडिया का संभलकर करें इस्तेमाल 

संयुक्त अरब अमीरात में एक व्यक्ति के खिलाफ महिला ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसके फोटो के इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि अरबी नागरिकता की स्टूडियो के मालिक ने उसकी फोटो का इस्तेमाल किया लेकिन उसकी मर्जी के बिना।

अनुमति के बिना किया फोटो का इस्तेमाल

पता चला कि स्टूडियो मालिक ने महिला की अनुमति लिए बिना ही उसकी फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया और अपनी दुकान के आगे लगाया। शारजाह कोर्ट में महिला ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने कहा है कि उस व्यक्ति ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उसके फोटो पोस्ट कर रहा था। इसके लिए आरोपी ने महिला से अनुमति नहीं ली थी।

महिला ने 2017 में करवाया था फोटोशूट

महिला ने बताया कि 2017 में उसने स्टूडियो में फोटो खिंचवाया था। बाद में पता चला कि वह इसके फोटो का इस्तेमाल कर रहा है। कोर्ट ने आरोपी पर Dh20,000 का जुर्माना लगाया है। हालांकि, आरोपी कोर्ट को यह समझने में सफल रहा कि इस बात को काफी समय बीत गया है। कोर्ट ने क्रिमिनल कोर्ट को जजमेंट कैंसिल करने की अपील की है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।