लोग खूब परेशान हैं

पेट्रोल का कीमत बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है। इसके लिए कीमतों को लेकर लोग खूब परेशान भी रहते हैं। आजकल लोग पेट्रोल पम्प पर ठगी का शिकार भी हो रहे हैं। आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपके साथ ठगी न हो। कई पंप पर लोगों के साथ ठगी की जा रही है।

तेल मे मिलावट रहेगा तो इंजन खराब होने के संभावना होगी

अगर आपके तेल मे मिलावट रहेगा तो इंजन खराब होने के संभावना होगी। इसलिए आपको सावधान होना चाहिए। जब आप तेल लेने के लिए जाते हैं तो मशीन जीरो पर होना चाहिए। अगली बार जब तेल लेने जाएं तो देखें कि अगले वाले व्यक्ति को तेल देने के बाद उसने मीटर जीरो पर किया है कि नहीं।

क्वालिटी पर शक होने के बाद पेट्रोल का फिल्टर पेपर टेस्ट करा सकते हैं

अगर आप तेल की मात्रा को लेकर असंतुष्ट हैं तो 5 लीटर टेस्ट के लिए कहें। मीटर रुक रुक कर चल रहा है तो सावधान हो जाएं। तेल की क्वालिटी पर शक होने के बाद पेट्रोल का फिल्टर पेपर टेस्ट करना जरूरी है। आप उसके लिए कह सकते हैं।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।