पूरी खबर एक नजर,

  • सोशल मीडिया के जरिए चेतावनी जारी
  • कहीं भी न शेयर करें अपनी निजी जानकारी

जागरूकता अभियान के तहत चेतावनी

स्कैम और साइबर क्राइम की घटनाओं में बढ़ोतरी के साथ लोगों में जागरूकता अभियान के तहत चेतावनी दी जा रही है। संयुक्त अरब अमीरात में अधिकारियों ने नकली अमेजन डिलीवरी स्कैम की जानकारी दी है। अधिकारियों ने इस बाबत सभी को चेतावनी दी है।

बताते चलें कि UAE Telecommunications and Digital Government Regulatory Authority ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात का अलर्ट जारी किया है।

किसी कीमत पर अपनी निजी जानकारी शेयर न करें

सभी को चेतावनी दी गई है कि किसी भी एसएमएस लिंक के जरिए अपनी निजी जानकारी शेयर न करें। किसी भी तरह की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से ही लें। इधर उधर की पोस्ट पर न करें भरोसा।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।