वैक्सीन लेने के बाद लोगों को लग रहा कि अब कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा

russia corona vaccine

कोरोना वैक्सीन लेने के बाद लोग लापरवाही दिखाने से बाज़ नहीं आ रहें हैं। उन्हें लग रहा है कि अब कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। ऐसी सोच रखने वाले लोगों को सावधान हो जाना चाहिए क्यूंकि अबू धाबी में ऐसे लोगों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है।

वैक्सीन लेने के बाद भी आपको नियमों का पालन करना ही होगा

Al Wahda Mall Abu Dhabi

बता दें कि The Abu Dhabi Health Services Company (Seha) ने साफ़ कर दिया है कि वैक्सीन लेने के बाद भी आपको नियमों का पालन करना ही होगा। रविवार को अधिकारीयों ने बताया कि मास्क लगाना, साफ़ सफाई रखना और सामाजिक दुरी का पालन करने जैसे आदि नियमों को मानना आवश्यक होगा।

निवासियों के सहयोग के बिना कोरोना के खिलाफ उठाया गया कोई भी कदम कारगर नहीं होगा

कोरोना महामारी के शुरुवात से ही UAE सरकार ने तरह तरह के कदम उठाएं हैं ताकि कोरोना को हर हाल में कम किया जा सके। वहीँ सभी निवासियों और प्रवासियों को भी नियमों का पालन करने की अपील की गई है। निवासियों के सहयोग के बिना कोरोना के खिलाफ उठाया गया कोई भी कदम कारगर नहीं होगा।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।