पुलिस एनकाउंटर में मारा गया विकास दुबे देखने में भले ही एक मामूली गैंगस्टर की तरह लगता था लेकिन उसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। क्योंकि वह बेहद खूंखार तो था ही साथ ही साथ कई प्रॉपर्टी का मालिक भी था। उसके पास भारत ही नहीं बल्कि दुबई  और थाईलैंड में भी अपना मकान था।

जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले ही उसने दुबई में पेंटहाउस खरीदा था।  जबकि उसने लखनऊ में 20 करोड़ का एक घर खरीदा था। विकास दुबे के बारे में अभी बताया जा रहा है कि वह 3 सालों में 14 देशों देशों की यात्रा कर चुका था।

उसके छह मकान कानपुर के ब्रह्मनगर में भी है।  जबकि उसने यहीं के आर्यनगर में एक अपार्टमेंट में 8 फ्लैट भी खरीद रखा था।  इतना ही नहीं पनकी में स्थित एक डुप्लेक्स  कोठी का मालिक भी था।

जीवित रहने के दौरान विकास दुबे बड़े पैमाने पर लेनदेन किया करता था, हालांकि यह अलग बात है कि इसकी भनक आयकर विभाग को नहीं लगी थी। इसका खुलासा अब जाकर हुआ। आपको बता दें कि विकास दुबे  5 लाख का इनामी बदमाश था। उस पर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोप लगा था।

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी उज्जैन से की थी, इस को अंतिम बार उज्जैन के महाकाल मंदिर में देखा गया था। शुक्रवार को भागने की कोशिश करने के दौरान विकास दुबे पुलिस एनकांउटर में मारा गया।

GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।