चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सूर्य के तरफ अपनी अगली यात्रा की तैयारी की है। ISRO का यह मिशन “आदित्य एल-1” के नाम से जाना जाएगा। इस यात्रा की लॉन्चिंग की संभावित तारीख 2 सितंबर है।

“आदित्य एल-1” का मुख्य उद्देश्य सूर्य के कोरोना का अध्ययन करना है। कोरोना सूर्य के बाहरी वायुमंडल का सबसे गर्म और परिवर्तनशील हिस्सा होता है। इसे समझने से हमें सूर्य के बारे में अधिक जानकारी मिलेगी और यह हमें सौर ऊर्जा के बेहतर उपयोग की दिशा में मार्गदर्शन करेगा।

इसके अलावा, ISRO ने वर्ष 2025 में अपना “गगनयान” लाँच करने की योजना बनाई है। यह मानव युक्त अंतरिक्ष यान होगा, जिसे अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। “गगनयान” मिशन के माध्यम से भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा, जिन्होंने मानव को अंतरिक्ष में भेजा है।

ISRO के इन नए मिशनों के जरिए भारत अंतरिक्ष अनुसंधान में एक नई पहचान बनाने की कोशिश कर रहा है। इससे भारत की वैज्ञानिक समुदाय को भी वैश्विक स्तर पर मान्यता मिल सकती है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।