भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच वायुयान सेवाओं को अभी तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है लेकिन एक सुखद खबर भारतीय प्रवासियों के लिए आई है.

संयुक्त अरब अमीरात की एयरलाइन कंपनी अमीरात एयरलाइन ने 14 मई के बाद के टिकटों की बुकिंग करनी शुरू कर दिया है. या भारतीय प्रवासियों के लिए एक नई उम्मीद भरी बुकिंग है जिसमें भारतीय प्रवासी यह उम्मीद कर रहे हैं कि 14 मई के बाद अब और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर लगाए गए प्रतिबंध ना बढ़ाए जाएंगे.

अमीरात एयरलाइंस के प्रवक्ता का कहना है कि बुकिंग को चालू कर दिया गया है अगर किसी कारणवश प्रतिबंध बढ़ता है तो उस स्थिति में रिफंड या टिकट मैं दोबारा से बदलाव किया जा सकेगा.

अरब देशों पर लगे प्रतिबंधों के वजह से भारतीय प्रवासी काफी परेशान है. नौकरियां खत्म होने से भारतीय प्रवासियों के ऊपर कई प्रकार की समस्याएं खड़ी हैं और ताजा वक्त के अनुसार भारतीय प्रवासी अभी किसी भी अरब देश में यात्रा नहीं कर सकता है.

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।