बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके सुबह 7.51 बजे महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 रही। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी भूकंप का केंद्र असम का सोनितपुर है। ये झटके कई सेकेंड तक महसूस किए जाते रहे। इसका असर पूर्वोत्तर और उत्तर बंगाल के भी कुछ हिस्सों में महसूस किया गया। इसके बाद कई लोग अपने घरों से निकल आए।

 

फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, घरों की दीवारों में दरार की कुछ तस्वीरें जरूर सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 17 किलोमीटर नीचे था।

भूकंप के ठीक बाद असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, असम में अभी-अभी भूकंप का तेज झटका महसूस हुआ। विस्तृत जानकारी का इंतजार कर रहा हूं।’ साथ ही उन्होंने एक टूटे बाउंड्री वॉल और किसी बिल्डिंग के अंदर दीवारों में आई दरार की तस्वीर भी ट्वीट की।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।