भारत पाकिस्तान मैच परिणाम के बाद रात भर चला जश्न

बीते दिन क्रिकेट जगत में क्या हुआ इससे पूरा देश ही नहीं बल्कि अन्य देश भी वाकीब है। भारत-पाकिस्तान के बीच जब भी क्रिकेट का महा मुकाबला होता है तो क्रिकेट प्रेमियों का जुनून सर चढ़कर बोलता है कल के मैच में परिणाम के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस रात भर जश्न में डूबे रहे।

भारत पाकिस्तान मैच के दौरान हुई ये मज़ेदार पोस्ट

इस क्रिकेट मैच के दौरान कुछ ऐसे ऐसे घटनाएं सामने आई हैं जैसे मैच के दौरान पाकिस्तान के बॉलर रऊफ़ ने अपना गुस्सा बैटिंग कर रहे हैं भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पर निकलना चाहा मैच के दौरान श्रेयस अय्यर क्रीज़ पर खड़े थे उसके बावजूद गेंदबाज रऊफ ने उन पर थ्रो किया।

इसके अलावा सबसे दिलचस्प कहानी वीरेंद्र सहवाग सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के बीच देखने को मिली, मैच से पहले पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने ट्विटर के जरिए एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच साल 1999 में टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान सचिन तेंदुलकर को जीरो पर आउट करने के बाद जश्न मनाते हुए अपना फोटो शेयर किया था, साथ-साथ उन्होंने कैप्शन यह दिया था कि कल अगर कुछ ऐसा करना है तो ठंड रख।

लेकिन मैच के परिणाम के बाद सचिन ने भी पलटवार करते हुए अपना पोस्ट पब्लिश किया है जिसमें लिखा है कि मेरे दोस्त आपकी सलाह का पालन किया गया है और सब कुछ बिल्कुल ठंडा रखा, इसके बाद भारतीय पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर तंज करते हुए लिखा कि हमारे मेहमान नवाजी की बात ही अलग है सारे पाकिस्तानी बल्लेबाजों को बैटिंग मिला । सबक ख्याल रखा जाता है।

सोशल मीडिया पर इस जुबानी जंग के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी इस पोस्ट पर पूर्ण विराम देते हुए लिखा कि आप एक महान खिलाड़ी एवं क्रिकेट जगत के ब्रांड एंबेसडर हैं हमारा दोस्ताना मजाक निश्चित रूप से नहीं बदलेगा।