भारतीय प्रवासी कामगार जोकि रस अल खैमाह में रहता है 20 मिलीयन दिरहम का लॉटरी आबू धाबी में जीता है. यह जीत उसे शुक्रवार को जानकारी में मिले और शुक्रवार को ही इस लॉटरी के विजेता की घोषणा की गई है.
 

 
 जीतने वाले भारतीय कामगार का नाम Jijesh Korothan  है और लकी ड्रॉ की घोषणा लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए की जा रही थी तभी उसके जीतने वाले टिकट नंबर 04 1779 की घोषणा हुई और वह 20 मिलीयन दिरहम का मालिक बन गया.
 
https://www.instagram.com/p/B-hEUKQpq3m/?utm_source=ig_embed
 
 
 भारतीय कामगार ने बताया कि वह लकी ड्रॉ का ऑनलाइन कार्यक्रम अपने पत्नी और बेटी के साथ देख रहा था और इसके साथ ही उसमें लोकी ड्रॉ की घोषणा करने वाली रिचर्ड को बताया कि वह यह रकम अपने दो मित्रों के साथ भी साझा करेगा जो ड्राइवर हैं.
 
 
 Abu Dhabi draw, big ticket
 
 भारतीय प्रवासी ने यह भी बताया कि वह अपने परिवार को भारत भेजने की प्लानिंग कर रहा था और इसी दरमियान उसने 19 मार्च को टिकट खरीदा था,  और पिछले 6 महीने से वह लगातार टिकट खरीद रहा है.
 

 
 अमूमन लकी ड्रॉ की घोषणा अक्सर शाम के 7:30 बजे होती है लेकिन इस बार 2:00 बजे दोपहर में ही नतीजों की घोषणा की गई क्योंकि संयुक्त अरब अमीरात में सरकारी आदेश के अनुसार पब्लिक प्लेस को बंद किया गया है 2:00 बजे अधिकारीक  फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर उसका लाइव प्रसारण किया गया.GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।