IRCTC यात्रियों के लिए एक बार फिर से लेकर हाजिर है किफायती कीमत में टूर पैकेज

समय-समय पर आईआरसीटीसी की तरफ से यात्रियों के लिए टूर पैकेज की घोषणा की जाती है जिसकी मदद से यात्री किफायती कीमत में देश विदेश की यात्रा कर पाते हैं। अगर आप भी अपनी डीलिस्टिंग से कुछ दिन के लिए छुट्टी चाहते हैं और बजट में कहीं टूर पर जाना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका है। यहां आपको यात्रा के साथ-साथ रहने और खाने की सारी व्यवस्था भी दी जाती है ताकि इन सब को लेकर मन में कोई चिंता न रहे।

कितने दिन का होगा टूर?

बताते चलें कि यह टूर पैकेज BHARAT GAURAV-PUNYA TEERTH YATRA(SZBG08) होगा जो कि 12 दिन और 11 रातों के लिए होने वाला है। इन 12 दिनों की यात्रा में आपको कई खूबसूरत स्थानों पर घुमाया जाएगा। यह यात्रा 25.10.2023 से शुरू होने वाली है।

पेमेंट की बात करें तो यात्रियों को Standard क्लास के लिए 24340 रुपए से लेकर 22780 रुपए और कंफर्ट क्लास के लिए 36340 रुपए से लेकर 34780 रुपए का भुगतान करना होगा।

किन स्थानों पर घुमाया जाएगा?

Mahakaleshwar – Ujjain

Onkareshwar

Ram Jhoola & other temples at Rishikesh

Ganga Aarti – Haridwar

Kashi Viswanath Temple, Sarnath, Vishalakshi Temple, Ganga Aarti-Varanasi

Temple visits at Ayodhya

Triveni Sangam – Prayagraj