एक भीषण नाव हा”” दसे में 23 लोगों की मौ””त हो गई है। यह नाव दुर्घटना बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बुरिगंगा नदी में सोमवार सुबह हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षा कर्मी मौके पहुंचे और शवों को ढूंढना शुरू किया। अभी तक नदी में से 11 शव बरामद किए गए हैं।

 

Bangladesh Boat Accident

 

अग्निशमन सेवा के कर्तव्य अधिकारी और नागरिक सुरक्षा मुख्यालय रोजीना इस्लाम ने बताया कि ढाका-बाउंड फेरी ‘मॉर्निंग बर्ड’ को पुराने ढाका के श्यामबाजार क्षेत्र में बुरिगंगा नदी में सुबह 9.33 बजे (स्थानीय समयानुसार) रवाना किया गया। कथित तौर पर नौका 100 से अधिक यात्रियों को ले जा रही थी।

 

 

नाव बीच नदी में पलट गई। घटना के दौरान कई यात्री तैरकर किनारों पर चले आएं। लेकिन करीब 23 लोगों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों के शवों को खोजने का काम किया जा रहा है। मौके पर पहुंचकर अग्निशमन सेवा और नागरिक सुरक्षा दल के साथ अन्य अधिकारियों द्वारा बचाव का प्रयास जारी है।

 

 GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।