रनवे से आगे निकल गई विमान

जरा सोचें कि आप अगर विमान में सफर कर रहे हैं और जिस स्थान पर लैंडिंग करनी है विमान उससे आगे बढ़ता ही जाए तो क्या होगा? जाहिर सी बात है आपकी बेचैनी बढ़ जाएगी और किसी अनहोनी की आशंका मन को घेर लेगी।

दोनों पायलट सो गए थे

Sudan के Khartoum से Ethiopia की राजधानी Addis Ababa को जारी विमान के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार जब प्लेन नियत स्थान से आगे बढ़ती चली गई तो सभी के होश उड़ गए। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि विमान के दोनों पायलट सो गए थे।

Air Traffic Control (ATC) ने कई बार पायलट से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जब विमान उस रनवे से आगे निकल गया जहां उसे लैंड करना था तो ऑटो पायलट डिस्कनेक्ट हो गया और अलार्म बजा तब कहीं जाकर पायलट की नींद खुली।

जांच के बाद पता चला कि दोनों पायलट सो गए थे। विमान को सुरक्षित लैंड करा लिया गया है और किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।