Big Ticket Abu Dhabi में दिसम्बर ड्रॉ के लिए बंपर डिस्काउंट ऑफर दिया जायेगा। शुक्रवार को इस बात की घोषणा की गई कि इस साल सबसे बड़ा प्राइज दिया जाएगा। एक लकी विनर को Dh25 million का ईनाम मिलेगा। इसके अलावा गोल्ड बार से लेकर कई तरह के डिस्काउंट ऑफर भी दिए जायेंगे।

कहां से खरीद सकते हैं टिकट?

बताते चलें कि टिकट आधिकारिक वेबसाइट through www.bigticket.ae या फिर Zayed International Airport या Al Ain Airport के इन स्टोर काउंटर से खरीद सकते हैं।

एक लकी विनर को मिलेगा Dh25 million का ईनाम

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि इसमें एक लकी विनर को Dh25 million का ईनाम भी मिलेगा। इस जैकपॉट के अलावा 24K gold bars भी दिया जायगा जिसमें एक का वजन 250g होगा। वहीं 3 दिसंबर को BMW 840i मिलेगा। नवंबर और दिसंबर में टिकट होल्डर को Maserati Grecale जीतने का मौका मिलेगा। इसके लिए ड्रॉ का आयोजन 3 जनवरी, 2025 को किया जाएगा।

वहीं 1 नवंबर से लेकर 28 नवंबर तक इस ड्रॉ के जरिए ‘buy two, get two’ डील दिया जा रहा है जिस दौरान अगर कोई व्यक्ति दो टिकट खरीदता है तो उसे दो और टिकट निशुल्क दिया जाएगा। इसके अलावा 1 नवंबर से लेकर 28 नवंबर तक Dh1,000 का दो टिकट खरीदने वाले ऑटोमेटिकली Big Win Contest में एंटर हो जाएंगे। सभी Big Win contest वाले को 3 दिसंबर के लाइव ड्रॉ में Dh20,000 से लेकर Dh150,000 तक का ईनाम जरूर मिलेगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>